Categories: News-Headlines

समूचे भारत में अगले वर्ष के अंत तक 5G सेवा का लक्ष्‍य हासिल कर लिया जाएगा: अश्विनी वैष्‍णव

सरकार ने कहा है कि पूरे भारत में 5G सेवाओं का लक्ष्य अगले वर्ष के अंत तक प्राप्‍त कर लिया जाएगा। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में कहा कि अब तक देश के 387 जिलों में 5-जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस वर्ष मार्च के अंत तक 200 शहरों को 5-जी सेवा के लिए शामिल करने की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन यह लक्ष्‍य एक महीने पहले ही प्राप्‍त कर लिया गया है। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि भारत दूरसंचार उपकरणों के अग्रणी निर्माता और निर्यातक के रूप में उभरा है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत का मोबाइल निर्यात दस अरब डॉलर हो जायेगा। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि वैश्विक कंपनियां देश के दूरसंचार क्षेत्र में निवेश करना चाहती हैं। अश्विनी वैष्‍णव ने प्रस्तावित दूरसंचार विधेयक के संसद के आगामी मॉनसून सत्र में पारित होने की संभावना व्‍यक्‍त की। अश्विनी वैष्णव ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में भारत को गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.