Categories: News-Headlines

निर्मला सीतारमण ने सीमावर्ती गांवों में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम द्वारा दूरसंचार और इंटरनेट जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर संस्थान सबका साथ, सबका विकास की सरकार की नीति प्रदर्शित करता है। वित्तमंत्री ने आज गंगटोक में राष्‍ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड तथा अन्य बैंकों के जनसम्‍पर्क कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देश के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचाने में नाबार्ड जैसी संस्थाओं की भूमिका की सराहना की। निर्मला सीतारमण ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में दूरसंचार, बुनियादी ढांचा, स्कूल, इंटरनेट और सामान्य सेवा केंद्रों जैसी सभी सामान्य सुविधाओं का विकास सुनिश्चित करना है। वित्तमंत्री ने आजीविका सृजित करने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में बजटीय सहायता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की बड़ी संख्‍या में उपस्थिति की सराहना करते हुए, निर्मला सीतारमण ने महिला स्वयं सहायता समूहों को विपणन, ब्रेंडिंग और उनके व्यवसायों को पेशेवर रूप से संचालित करने के लिए बजटीय प्रावधान के बारे में जानकारी दी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.