केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि भारत सरकार राजमार्गों पर आवारा पशुओं को जाने से रोकने से संबंधित- बाहुबल्ली मवेशी बाड़ लगाने की योजना बना रही है ताकि मवेशियों को सड़क पार करने से रोका जा सके। इससे मवेशियों के कारण होने वाले खतरनाक दुर्घटनाओं और मानव जीवन की हानि रोकने में भी सहायता मिलेगी। एक ट्वीट में नितिन गडकरी ने कहा कि ये बाड़ एक मीटर 20 सेंटीमीटर ऊंची होगी और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के खंड 23 पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले किया जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा कि बांस से निर्मित मवेशी बाड़ पूरी तरह से प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल समाधान मुहैया कराएगी। नितिन गडकरी ने कहा कि बांस पर तार का तेल और एचडीपीई का लेप लगाया जाएगा जिससे यह स्टील के समान मजबूत हो जाएगी। इस बाड़ की अग्निरोधी क्षमता रेटिंग प्रथम स्तर की होगी। यह आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांत पर आधारित होगी जिसका उद्देश्य सभी राजमार्गों को स्थाई बनाना और वन्य जीव तथा मवेशी को न्यूनतम हानि पहुंचाना है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment