Categories: News-Headlines

सऊदी अरब ने सूडान से कुल 1 हजार 687 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

सऊदी अरब ने आज सूडान से कुल एक हजार छह सौ 87 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें उसके अपने नागरिक और 58 अन्‍य देशों के नागरिक शामिल हैं। सूडान से बाहर लाए गए लोग आज जेद्दाह पहुंचे। इनमें 13 सऊदी अरब के हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि जिन लोगों को सुरक्षित लाया गया, उनमें अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, सीरिया, नीदरलैंड, इराक, तुर्किए, तंजानिया, जर्मनी, स्‍वीडन, लेबनान, ओमान, अल्जीरिया, मिस्र, मोरक्को, ट्यूनीशिया, थाईलैंड, भारत और लीबिया के लोग शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि सऊदी अरब की सरकार अपने प्रयास जारी रखेगी और विदेशी नागरिकों को उनके गंतव्‍य तक सुरक्षित पहुंचाने में हर सहायता उपलब्‍ध कराएगी। सूडान से सऊदी अरब अब तक दो हजार एक सौ 48 लोगों को ला चुका है जिनमें एक सौ 14 सऊदी और दो हजार चार सौ 34 लोग अन्‍य देशों के हैं।

मुस्लिम वर्ल्‍ड लीग ने सूडान संकट के समाधान में मानवीय और राजनयिक भूमिका अदा करने में सऊदी अरब की सराहना की है। सूडान में वहां की सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच एक हफ्ते से अधिक समय से संघर्ष चल रहा है, जिसमें चार सौ से अधिक लोग मारे गए हैं और साढे तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

34 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.