केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने आज दोपहर नई दिल्ली में संसद मार्ग प्रधान डाकघर जाकर महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (एमएसएससी) खाता खोला। स्मृति ईरानी डाकघर में एक आम ग्राहक के रूप में काउंटर पर गईं और खाता खोलने की औपचारिकताएं पूरी कीं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री महोदया का महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता खोला गया और काउंटर पर ही कंप्यूटर जनित पासबुक उन्हें सौंप दी गई।
स्मृति इरानी ने इस अवसर पर डाकघर के कर्मचारियों और महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र और सुकन्या समृद्धि योजना के कुछ खाताधारकों से भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री महोदया का यह नेक कार्य निश्चित रूप से लाखों लोगों को आगे आने और निकटतम डाकघर में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र और सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए प्रेरित करेगा।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की घोषणा वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का उत्सव मनाने के लिए की गई थी और यह लड़कियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दो वर्ष की कार्यकाल योजना 7.5 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर की पेशकश करती है, जो तिमाही चक्रवृद्धि के साथ आसान निवेश और दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा के साथ आंशिक निकासी का विकल्प भी प्रदान करती है। यह योजना 31 मार्च 2025 तक दो वर्ष की अवधि के लिए वैध है।
यह योजना 01 अप्रैल, 2023 से देश के सभी 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रयास की सराहना 03 अप्रैल, 2023 को अपने ट्वीट के माध्यम से भी की थी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment