Categories: News-Headlines

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पारित हुआ

कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पारित हुआ

संसद ने कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पारित कर दिया है। आज लोकसभा और राज्यसभा ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन इसकी मंजूरी दे दी। तीनों कृषि विधेयकों को वापस लिए जाने से संबंधित विधेयक को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज सुबह लोकसभा में पेश किया जिसे बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना था कि शोरगुल के माहौल में चर्चा संभव नहीं है।

इस विधेयक को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राज्‍यसभा में पेश किया जिसे शोर-शराबे के बीच पारित कर दिया गया। विधेयक पर चर्चा करते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दल विधेयक का स्वागत करते हैं। हालांकि उनका यह भी आरोप था कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने विधेयक पेश किया है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में तीन कृषि कानून बनाए लेकिन विपक्ष ने इस पर दोहरा मापदंड अपनाया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने खुले मन से इन्हें निरस्त करने की घोषणा की।

इस बीच, राज्यसभा में 12 विपक्षी सदस्यों को मौजूदा शीतकालीन सत्र के बाकी समय के लिए निलंबित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस आशय का प्रस्ताव पेश किया और कहा कि पिछले मानसून सत्र के आखिरी दिन इन सदस्‍यों ने अपने अभद्र व्यवहार सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई थी। प्रस्‍ताव को ध्‍वनिमत से पारित कर दिया गया।

निलंबित सदस्‍यों में छह कांग्रेस के, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के दो-दो सदस्‍य, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के एक-एक सदस्‍य शामिल हैं।

इनमें कांग्रेस की फुलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन और अखिलेश प्रसाद सिंह, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के बिनोय विश्‍वम, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी सदस्‍य इलामारम करीम, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री तथा शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई शामिल हैं।

इसके बाद राज्‍यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज की सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर दी।

इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही के शुरू में हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र और मध्‍यप्रदेश के खंडवा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ग्रहण की।

इसके बाद लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आठ दिवंगत सदस्‍यों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्‍याण सिंह और ऑस्‍कर फर्नाडिस शामिल हैं। हाल ही में इनका देहांत हुआ था।

लोकसभा में प्रश्‍नकाल के दौरान विपक्षी सदस्‍य, अन्‍य मुद्दों के अलावा देशव्‍यापी समान न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य व्‍यवस्‍था लागू करने की मांग को लेकर सदन के बीचों-बीच पहुंच गये। शोरगुल के दौरान लोकसभा अध्‍यक्ष ने दोपहर तक के लिए सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर दी।

बाद में कृषि कानून निरसन विधेयक-2021 पारित करने के बाद सदन की कार्यवाही पहले दो बजे तक के लिए और बाद में दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई।

इससे पहले, जब राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू हुई सभापति एम. वेंकैया नायडु ने पांच नवनिर्वाचित सदस्‍यों को शपथ दिलाई। इनमें महाराष्‍ट्र से रजनी अशोकराव पाटिल, तमिलनाडु से एम० मोहम्‍मद अब्‍दुल्‍ला, के.आर.एन. राजेशकुमार और डॉ० कनिमोई एनवीएन सोमु और पश्चिम बंगाल से लुइझिन्‍हो जोकिम फलेरियो शामिल हैं। सभापति ने सदन को नये महासचिव पी सी मोदी से परिचित कराया।

बाद में, राज्‍यसभा के दिवंगत सदस्‍य ऑस्‍कर फर्नाडिस और पांच अन्‍य दिवंगत सदस्‍य के.बी. शनप्‍पा, डॉ. चंदन मित्रा, हरी सिंह नल्‍वा, मोनिका दास और अबनि रॉय के सम्‍मान में एक घंट के लिए सदन की कार्यवाही 12 बजकर 20 तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.