Categories: News-Headlines

दिल्ली में निर्माण कार्य की गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक जारी रहेगी: गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि बड़े स्तर पर वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली में निर्माण कार्य और विध्वंस गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक जारी रहेगी। आवश्यक सेवा में लगे ट्रकों को छोड़ कर अन्य ट्रकों के शहर में प्रवेश पर सात दिसंबर तक पाबंदी जारी रहेगी। गोपाल राय ने कहा कि सीएनजी और विद्युत चालित ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी।

आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि कम तापमान और कम हवा की गति के कारण स्थिति स्थर हो गई है और आने वाले दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार यदि बारिश होने पर स्थिति में सुधार हो सकता है।

गोपाल राय ने बताया कि वाहन प्रदूषण रोकने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान 18 दिसंबर तक बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने से प्रभावित श्रमिकों को प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और दिल्ली सरकार न्यूनतम मजदूरी के नुकसान की भरपाई भी करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.