संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज भी दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। आज लगातार तीसरे दिन भारतीय लोकतंत्र पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी और अदाणी समूह को लेकर विपक्षी दलों का सदन में फिर हंगामा हुआ।
लोकसभा में आज बैठक शुरू होते ही सता पक्ष के सदस्यों ने राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग करते हुए नारे लगाए। कांग्रेस, डीएमके और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन के बीचों-बीच आकर अदाणी समूह पर जेपीसी जांच बैठाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणियों से संसद का अपमान हुआ है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में बाधा उत्पन्न करने पर आपत्ति व्यक्त की। सदन की कार्यवाही पहले दोपहर बाद दो बजे तक और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में भी इसी तरह की स्थिति रही। सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्षी सदस्यों को अदाणी ग्रुप और अन्य मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव की अनुमति नहीं दी। हंगामा जारी रहने के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment