लोकसभा में पहले स्थगन के बाद दोपहर दो बजे बैठक शुरू होने पर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। सत्तापक्ष के सदस्यों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए नारे लगाये। इसके बाद कांग्रेस, द्रविड मुनेत्र कझगम और अन्य पार्टियों के सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले बयानों को लेकर सदन के बीचों-बीच आ गये। हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। आज सवेरे सदन की कार्रवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों ने एक-दूसरे के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी थी।
इस बीच, राज्यसभा के सदस्यों ने ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए फिल्म आरआरआर और द ऐलिफेंट विस्पर्स की टीमों को बधाई दी। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने अडाणी मुद्दे तथा अन्य मामलों में जेपीसी के गठन को लेकर विपक्षी दलों द्वारा पेश किए गए स्थगन नोटिस को अस्वीकार कर दिया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी संसद का अपमान है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment