Categories: News-Headlines

संसद की आचार समिति ने पैसे लेकर प्रश्‍न पूछने के मामले में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर अपनी रिपोर्ट लोकसभा में हंगामे के बीच पेश की

लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण पहले बारह बजे फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई। पहले स्थगन के बाद कार्यवाही फिर शुरू होने पर कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड और अन्य विपक्षी सदस्य टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के पैसों के बदले प्रश्न से संबंधित मामले में आचार समिति की रिपोर्ट का मुद्दा उठाते हुए सदन से बीचों बीच पहुँच गये।

ये सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे हंगामे के बीच आचार समिति अध्यक्ष विनोद सोनकर ने रिपोर्ट पेश की परंतु शोर शराबा जारी रहने पर पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले आज सवेरे सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की। अध्यक्ष ओम बिड़ला ने यह कह कर इसकी अनुमति नहीं दी कि जब सदन में यह मामला आयेगा तब इस पर चर्चा की जा सकेगी। लेकिन विपक्षी सदस्यों के शांत न होने पर सदन की कार्रवाही को स्थगित करना पड़ा।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आचार समिति की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई का फैसला करना अध्यक्ष का काम है। कांग्रेस सांसद कार्ती चिदंबरम ने इसके लिए भाजपा की आलोचना की।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.