Categories: News-Headlines

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा

संसद का बजट सत्र इस महीने की 31 तारीख से शुरू होगा। केंद्रीय बजट पहली फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है। बजट सत्र की शुरूआत लोकसभा और राज्‍यसभा की साझा बैठक राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू होगी। सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। बजट सत्र इस वर्ष छह अप्रैल तक चलेगा और 66 दिन में 27 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 14 फरवरी से 12 मार्च तक सामान्‍य अवकाश रहेगा। इस दौरान विभाग संबंधी संसदीय स्‍थायी समितियां अनुदानों की मांग की जांच और अपने मंत्रालयों तथा विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

1 hour ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.