Categories: News-Headlines

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा

संसद का बजट सत्र कल से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह सत्र अगले महीने की 9 तारीख तक चलेगा।

इस बीच, सत्र से पहले, सरकार ने दोनों सदनों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार नियमानुसार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्षी दलों से दोनों सदनों में कामकाज के सुचारू संचालन के लिए सरकार से सहयोग करने और तख्तियां नहीं लाने का आग्रह किया।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों से संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान निलंबित किए गए सांसदों का निलंबन रद्द करने का अनुरोध किया है। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि उन्होंने बैठक के दौरान संघीय ढांचे पर कथित हमले से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और कई विपक्षी दल आगामी सत्र के दौरान देश में बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते कर्ज का मुद्दा उठाएंगे।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और के सुरेश, तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और सुखेंदु शेखर रे, जनता दल यूनाइटेड नेता राम नाथ ठाकुर, डीएमके नेता टीआर बालू, मार्क्सवादी कम्‍युनिष्‍ट पार्टी नेता पीआर नटराजन तथा शिवसेना नेता राहुल शेवाले बैठक में शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

3 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.