Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्वारा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्वारा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

एक्स पर की गई एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा; “मुझे प्रसन्नता है कि राष्ट्रपति जी ने सतनाम सिंह संधू जी को राज्यसभा के लिए नामित किया है। सतनाम जी ने खुद को एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित किया है, जो विभिन्न तरीकों से मैदानी स्तर पर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सदैव राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के साथ भी सहयोग किया है। मैं उन्हें उनकी संसदीय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं और मुझे विश्वास है कि राज्यसभा की कार्यवाही उनके विचारों से समृद्ध होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने

Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत… Read More

6 minutes ago

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More

2 hours ago

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More

2 hours ago

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

2 hours ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.