Categories: News-Headlines

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में मानवीय सहायता को प्रतिबंधों से छूट देने के प्रस्‍ताव पर भारत ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में मानवीय सहायता को प्रतिबंधों से छूट देने के प्रस्‍ताव पर भारत ने मतदान में भाग नहीं लिया। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्‍बोज ने कहा कि भारत के पड़ोसी देशों में आतंकवादी गिरोह मानवीय सहायता की आड़ में आतंकी गतिविधियां चलाते हैं। इनमें से कुछ संगठनों के नाम सुरक्षा परिषद की सूची में भी शामिल है। ऐसे गिरोहों को कुछ सामाजिक संगठन, प्रतिबंधों से बचाते हैं जो कि भारत के लिए चिंता का विषय है। यह आतंकी गिरोह मानवीय सहायता के नाम पर धन जुटाने और आतंकियों की भर्ती का काम भी करते हैं। पाकिस्‍तान का परोक्ष उदाहरण देते हुए रूचिरा कम्‍बोज ने कहा कि ऐसे संगठनों को मानवीय सहायता देते समय इन सभी पहलुओं पर ध्‍यान देना आवश्‍यक है। ऐसे आतंकवादी संगठन कुछ देशों में पनाह पाते हैं और अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर खतरा बनते हैं।

भारत ने जोर दिया है कि ऐसे संगठनों को किसी भी परिस्थिति में मानवीय सहायता की आड़ में आतंकी गतिविधि चलाने से छूट नहीं मिलनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आतंकी गिरोह मानवीय सहायता का दुरूपयोग करते हैं और अपने आतंकी तंत्र का व्‍यापक प्रसार करते हैं। ऐसे तत्‍वों को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। रूचिरा कम्‍बोज ने कहा कि यही कारण है कि भारत ने आतंकी गिरोहों पर नियंत्रण से सम्‍बद्ध संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रस्‍ताव संख्‍या 1267 में निगरानी दल के गठन और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.