Categories: News-Headlines

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस कल रात भारत यात्रा पर मुम्बई पहुंचे। उन्होंने आज मुम्बई में 26/11 हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई में भारत-अमरीका साझेदारी मजबूत करने में दक्षिणी सहयोग पर एक कार्यक्रम में एंटोनियो गुतरेस ने कहा कि भारत हमेशा विकासशील देशों की चिंताओं को दूर करने और आकांक्षाओं को पूरा करने का हिमायती रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी विकास यात्रा के तहत खाद्य आधारित सामाजिक सुरक्षा योजना, स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने और स्वच्छता सेवाओं जैसे बडे कार्यक्रम चलाकर विशेष छाप छोडी है। उन्होंने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र मिशनों के लिए बडी संख्या में सैन्य और पुलिस उपलब्ध कराये हैं। इनमें शांति रक्षक मिशन में पहला महिला पुलिस दल उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि 1948 से अब तक दो लाख से अधिक भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने 49 शांति अभियानों में सेवाएं दी हैं।

एंटोनियो गुतरेस ने जलवायु परिवर्तन, कोविड महामारी, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष से मानव जाति पर पड़ने वाले प्रभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुराने और नए संघर्षों ने दुनिया भर में दस करोड़ से अधिक लोगों को विस्थापित होना पडा।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान भारत की भूमिका की सराहना की। इस दौरान भारत में निर्मित दवाओं, उपकरणों और टीकों के अन्य देशों को दान करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और श्रीलंका में मानवीय और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

35 minutes ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

55 minutes ago

This website uses cookies.