संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमा में बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी पक्षों से मानवीय सहायता की अपील की। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार संघर्ष से विस्थापित लोगों की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई है।
इस बीच, देश के सैन्य शासक ‘जुंटा’ के प्रवक्ता ज़ॉ मिन तुन ने कहा कि शॉन, काह्या और राखेन राज्य में सेना को बड़ी संख्या में सशस्त्र विद्रोहियों के हमलों का सामना करना पड़ रहा है। जुंटा ने सभी सरकारी कर्मचारियों और सैन्य अनुभव वाले लोगों को आपात स्थिति में सेवा के लिए तैयार रहने का भी आदेश दिया है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि वालंटियर पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज- पीडीएफ ने शॉन राज्य में सेना की असफलताओं का फायदा उठाने के लिए हमले शुरू कर दिये हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी म्यांमा में करेन नेशनल यूनियन भी थाई सीमा के महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग पर सैन्य ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ा रही है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment