Categories: News-Headlines

संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने आज खुले समुद्र में समुद्री जीवन की रक्षा के लिए पहली संधि को अपनाया

संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने आज खुले समुद्र में समुद्री जीवन की रक्षा के लिए पहली संधि को अपनाया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस ऐतिहासिक समझौते की सराहना की है। एक सौ 93 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बिना किसी आपत्ति के इस संधि को मंजूरी दी। गुटेरेस ने प्रतिनिधियों से कहा कि संधि ऐसे नाजुक समय पर हो रही है जब महासागर कई मोर्चों पर खतरे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संधि इन खतरों को दूर करने के लिए बहुत जरूरी है और उन्होंने सभी देशों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस संधि पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर हो सके।

UN adopts historic agreement aimed at ensuring the conservation & sustainable use of marine biodiversity in areas covering more than 2/3 of the ocean.

Find out what this means for efforts to #SaveOurOcean: https://t.co/QOHykZlzdu pic.twitter.com/MD1CoNdqyJ

— United Nations (@UN) June 19, 2023

राष्ट्रीय सीमाओं के बाहर के समुद्र को खुला समुद्र कहा जाता है जहां जैव विविधता की रक्षा के लिए बीस वर्षों से ज्यादा अवधि से संधि के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन किसी समझौते का प्रयास बार-बार ठप हो जा रहा था। खुला समुद्र पृथ्वी का लगभग आधा हिस्सा है। नई संधि 20 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं की वार्षिक बैठक के दौरान हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत की जाएगी और 60 देशों द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद प्रभाव में आ जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.