विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कावेरी अभियान के अंतर्गत सूडान से भारतीयों को सुरक्षित लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट में कहा कि आईएनएस सुमेधा 278 लोगों को लेकर पोर्ट सूडान शहर से सऊदी अरब में जेद्दा के लिए रवाना हो गया है।
उन्होंने बताया कि आईएनएस तेग भी कावेरी अभियान में शामिल हो गया है। आईएनएस तेग अधिकारियों और सूडान में फंसे भारतीयों के लिए आवश्यक राहत सामग्री लेकर पोर्ट सूडान पहुंच गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इससे पोर्ट सूडान शहर में दूतावास कैंप कार्यालय के निकासी प्रयासों में तेजी आएगी।
सूडान में तीन दिन का संघर्ष विराम लागू होने से विदेशी नागरिकों और स्थानीय लोगों को राजधानी खारतूम से जाने का मौका मिल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आगाह किया है कि खारतूम में जैविक खतरे का बहुत अधिक जोखिम है। संगठन की ये चेतावनी सूडान में एक गुट द्वारा खारतूम में प्रयोगशाला पर कब्जा करने के एक दिन बाद आई है। इस प्रयोगशाला में टीकाकरण के लिए खसरा और हैजा के जीवाणुओं को रखा गया है।
सूडान में सेना और अर्धसैनिक रेपिड सपोट फोर्स के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है। दूतावासों और सहायता कर्मियों ने संघर्ष विराम समाप्त होने से पहले संघर्ष का विकल्प न मिलने पर नागरिकों के जीवन को लेकर चिंता जाहिर की है। सूडान में संघर्ष विराम बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। सूडान में 15 अप्रैल को शुरू हुए संघर्ष में कई लोग पड़ोसी देश चाड, मिस्त्र, इथोपिया, दक्षिण सूडान चले गए है। हवाई हमलों और गोला बारूद में अब तक पांच सौ से अधिक लोग मारे जा चुके है और चार हजार से अधिक लोग घालय हो गए है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment