Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 के छठे संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रगति मैदान (गेट-4), नई दिल्ली में एक वीडियो संदेश के माध्यम से एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया (एएचसीआई) 2023 के छठे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और वरिष्ठ राष्ट्रीय तथा राज्य के उच्च स्तरीय नेतृत्व के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 10 देशों के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की साझेदारी में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत की जी20 अध्यक्षता के साथ ‘वन अर्थ वन हेल्थ’, एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 के 6वें संस्करण की सह-ब्रांडिंग की है। यह आयोजन 26 से 27 अप्रैल 2023 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक भागीदारी और वैश्विक स्वास्थ्य संरचना के निर्माण के लिए सहयोग और साझेदारी के महत्व पर जोर देना तथा मूल्य आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को हासिल करने की दिशा में काम करना है। इसके अलावा, इसका उद्देश्य मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के क्षेत्र में भारत की ताकत को प्रदर्शित करना, हेल्थकेयर वर्कफोर्स के निर्यातक के रूप में मूल्य आधारित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना तथा विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरना है। यह कार्यक्रम भारत के जी20 प्रेसीडेंसी थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के अनुरूप है और इसका नाम भी ‘वन अर्थ वन हेल्थ’, एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले देशों के बीच यह स्वास्थ्य सेवा सहयोग के अवसर पैदा करेगी।

भारत से सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देने के अलावा, यह अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगा, जो वैश्विक एमवीटी उद्योग के प्रमुख अधिकारियों, नीति निर्माताओं, उद्योग हितधारकों, विशेषज्ञों और दुनिया भर से आए पेशेवरों के बीच विशेषज्ञता की भागीदारी का गवाह बनेगा। यह प्रतिभागियों को दुनिया भर में आपसी नेटवर्क बनाने, विचारों का आदान-प्रदान करने, संपर्क बनाने और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी बनाने में मदद करेगा।

इस शिखर सम्मेलन में 70 देशों के 125 प्रदर्शक और लगभग 500 मेजबान विदेशी प्रतिनिधी शामिल होंगे। इसके अलावा, अफ्रीका, मध्य पूर्व, स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल, सार्क और आसियान क्षेत्र के 70 से अधिक नामित देशों के मेजबान प्रतिनिधियों के साथ बी2बी बैठकें होनी हैं जो भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और विदेशी प्रतिभागियों को एक मंच पर लाने का काम करेंगी।

हितधारकों के साथ परस्पर संवादात्मक सत्रों के साथ, इस शिखर सम्मेलन में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, उद्योग मंचों, स्टार्टअप आदि के प्रतिष्ठित वक्ताओं और विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.