शेयर बाजार में सर्वाधिक मूल्यांकन वाली शीर्ष दस कंपनियों में से आठ को पिछले हफ्ते बाजार मूल्यांकन में संयुक्त रूप से 2,61,812.14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक कमी हुई।
शीर्ष दस कंपनियों की इस सूची में सिर्फ इंफोसिस और विप्रो लाभ में रहे। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 1,774.93 अंक या 3.01 फीसदी की गिरावट हुई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का मूल्यांकन 79,658.02 करोड़ रुपये घटकर 15,83,118.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एचडीएफसी का मूल्यांकन 34,690.09 करोड़ रुपये घटकर 4,73,922.86 करोड़ रुपये रहा।
बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 33,152.42 करोड़ रुपये घटकर 4,16,594.78 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का एम-कैप 27,298.3 करोड़ रुपये घटकर 8,16,229.89 करोड़ रुपये रह गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का मूल्यांकन 24,083.31 करोड़ रुपये घटकर 5,24,052.84 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 24,051.83 करोड़ रुपये घटकर 4,17,448.70 करोड़ रुपये रह गया।
आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 20,623.35 करोड़ रुपये घटकर 5,05,547.14 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्यांकन 18,254.82 करोड़ रुपये घटकर 13,26,923.71 करोड़ रुपये रह गया।
इसके विपरीत, इंफोसिस का मूल्यांकन 26,515.92 करोड़ रुपये बढ़कर 7,66,123.04 करोड़ रुपये और विप्रो का मूल्यांकन 17,450.39 करोड़ रुपये बढ़कर 3,67,126.39 करोड़ रुपये हो गया।
इन शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में, आरआईएल सबसे आगे थी। उसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और फिर विप्रो थी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment