फिलीपींस में बोहोल प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि तूफान राय से कम से कम 49 लोगों की मौत हो जाने से देश में इस आपदा से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है।
बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर याप ने बताया कि 10 लोग अब भी लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फेसबुक पर रविवार को एक बयान के मुताबिक याप ने इलाके के महापौर से राहत उपाय तेज करने को कहा है।
फिलीपींस के मध्य हिस्से में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तूफान से भारी तबाही हुई। सरकार ने कहा है कि तूफान से करीब 7,80,000 लोग प्रभावित हुए। इनमें से 3,00,000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।
आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी और राष्ट्रीय पुलिस ने तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 39 और लोगों की मौत की पुष्टि की है। दक्षिणी-पूर्वी प्रांत में दिनागत द्वीप पर तूफान में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जिससे देश में अब तक मृतकों की संख्या 98 हो गई है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शनिवार को इस क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और दो अरब पेसो (चार करोड़ डॉलर) की मदद देने का वादा किया।
तूफान के दौरान 195 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 270 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक की हवाओं से भारी क्षति हुई। तूफान के बाद 227 शहरों और कस्बों में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अब तक केवल 21 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। तीन क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर पानी भरा हुआ है।
Tim Payne कौन हैं? Tim Payne एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो न्यूज़ीलैंड की राष्ट्रीय टीम… Read More
छोटा हो सकता है Dynamic Island लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में मौजूदा मॉडल… Read More
आज का मौसम कैसा है? | मौसम का पूरा अपडेट मौसम की जानकारी हर दिन… Read More
मुकाबले का परिचय Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच होने वाला यह मैच IPL… Read More
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबले हमेशा ही दर्शकों के लिए… Read More
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जून से सितंबर 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment