शिव सेना के बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को सर्वसम्मत्ति से अपना नेता चुनने का वीडियो जारी किया है। गुवाहाटी के एक होटल में इस समय रुके महाराष्ट्र के बागी विधायकों ने वहां से जारी वीडियो में कोई भी निर्णय लेने के लिए श्री शिंदे को अधिकृत किया है।
शिव सेना के बागी विधायकों ने वीडियो में महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी की सरकार के अस्तित्व को धमकी दी है। उद्धव ठाकरे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ अप्राकृतिक गठबंधन बनाने के निर्णय को चुनौती देते हुए शिंदे गुट ने सेना प्रमुख से हिन्दुव के हित में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने को कहा है।
इस बीच, शिव सेना महाराष्ट्र में बागी विधायकों पर दबाव के कई हथकंडे अपनाकर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार बचाने के प्रयास कर रही है। लेकिन उसे अब तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली है जबकि एकनाथ शिंदे के समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
शिवसेना ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे समेत अपने 12 विधायकों को पार्टी के विधायक दल की बैठक को अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अपात्र घोषित करने की मांग की और विधानसभा के उपाध्यक्ष के समक्ष एक याचिका दायर की। शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने कल नरहरि जिरवाल से मुलाकात की और 12 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को चुनौती दी है कि वह उन्हें धमकी न दे और कहा कि उनकी रणनीति वे खूब पहचानते हैं और कानून की उचित जानकारी उन्हें भी है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय शिवसेना के इस गुट के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने पर्याप्त संख्या के बिना यह पत्र भेजा है। शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के उप सभाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और विधान परिषद के सचिव को एक पत्र की कॉपियां भेज दी हैं, जिसमें शिवसेना के 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में उनकी नियुक्ति और पार्टी के चीफ व्हिप के रूप में भारतशेत गोगावले की नियुक्ति की भी मांग की गई है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment