Categories: News-Headlines

वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण

लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर आगे बहस शुरू हो गई है। बहस में हिस्‍सा लेते हुए वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 से सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रभावकारी शासन और नीतिगत सुधारों की बदौलत भारत विश्‍व में सबसे तेजी से विकसित अर्थव्‍यवस्‍था बन गया है। पिछले नौ वर्षों में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्‍होंने कहा कि कृषि, रक्षा निर्यात, किसानों को ऋण, अनाज की पैदावार, नल-जल कनेक्‍शन और राजमार्गों के मामले में इन वर्षों में क्रांतिकारी वृद्धि हुई है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार के उपायों की बदौलत बैंकों के फंसे ऋणों की राशि दशक में सबसे निचले स्‍तर पर आ गई है। उन्‍होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा एक लाख करोड रुपये पर पहुंच गया है। उन्‍होंने कहा कि भारत आज उच्‍च विकास और निम्‍न मुद्रास्‍फीति की स्थिति में है, जबकि यूपीए शासन के दौरान मुद्रास्‍फीति ऊंची थी और विकास का स्‍तर कम था। उन्‍होंने पिछली यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि उसने केवल सपने दिखाएं और क्रोनी पूंजीवाद और भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा दिया।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी के सशक्तिकरण में विश्‍वास रखती है, लेकिन किसी के तुष्‍टीकरण में नहीं। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्त किया कि लोगों ने वर्ष 2014 और 2019 में यूपीए को हराया था और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी स्थिति यही रहेगी।‍त मंत्री जब डीएमके सांसद टी.आर.बालू के एम्‍स मदुरई के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी, तो कुछ डीएमके और कांग्रेस सदस्‍यों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस परियोजना पर समुचित कार्य नहीं हुआ है। बाद में कांग्रेस, डीएमके और अन्‍य सदस्‍यों ने सदन से वॉकआउट किया। बहस जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शाम चार बजे बहस का जवाब देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.