विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरियंट का एकसाथ फैलाव कोविड की खतरनाक सुनामी की ओर बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधॉनम गैब्रेयासिस ने कहा कि इन दो वैरियंट के कारण कोविड संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव बढ़ रहा है और स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था चरमराने के कगार पर है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की यह चेतावनी अमरीका और यूरोपीय देशों में कोविड संक्रमितों की संख्या बढने के बाद आई है। संगठन ने बताया कि पिछले सप्ताह संक्रमितों की संख्या में ग्यारह प्रतिशत की वृद्धि हुई।
फ्रांस में कल लगातार दूसरे दिन संक्रमित लोगों की दैनिक संख्या सर्वाधिक रही। दो लाख आठ हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अमरीका में पिछले सप्ताह संक्रमितों की औसत दैनिक संख्या दो लाख 65 हजार चार सौ 27 रही। डेनमार्क, पुर्तगाल, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी संक्रमण तेजी से बढ रहा है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment