Categories: News-Headlines

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की चेतावनी, कोविड महामारी के कारण ‘खसरा’ वैश्विक खतरा बना

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने विश्‍व के विभिन्‍न भागों में खसरा फैलने की चेतावनी जारी की है। कोविड-19 के दौर में खसरे के टीकाकरण और इसके प्रसार पर निगरानी में कमी के कारण यह खतरा बढ़ा है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन तथा अमरीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्‍द्र से कल जारी संयुक्‍त रिपोर्ट के अनुसार कोविड महामारी के चलते पिछले वर्ष चार करोड़ से अधिक बच्‍चों को खसरे का टीका नहीं लग पाया। डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. में खसरे की रोकथाम से जुड़े प्रमुख अधिकारी पैट्रिक ओ’ कॉनर ने कहा कि यह रोकथाम के उपाय करने का समय है। कॉनर ने कहा कि अगले 12 से 24 महीने अत्यंत चुनौतीपूर्ण हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार 2021 में 22 देशों में खसरे से 90 लाख लोगों के ग्रस्त होने और एक लाख 28 हजार लोगों की मौत होने का अनुमान है। टीकाकरण से खसरे की पूरी तरह रोकथाम संभव है। इसका फैलाव रोकने के लिए 95 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक है।

भारत सरकार ने खसरा रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची, अहमदाबाद और मल्लापुरम भेजने के लिए विशेष दल गठित किए है। ये दल स्थिति का आकलन करेंगे और खसरे के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों का सहयोग करेंगे तथा उन्हें आवश्यक कदम उठाने में भी सहायता करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

38 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.