Categories: News-Headlines

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर देश भर में एएसआई स्मारकों में प्रवेश शुल्क नहीं

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने यह घोषणा करते हुए खुशी जताई कि 18 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल दिवस’ के अवसर पर देश भर में एएसआई स्मारकों को देखने जाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। एएसआई अपने संरक्षण में 3,698 स्मारकों और स्थलों के साथ देश की ऐतिहासिक विरासत और वास्तुशिल्प चमत्कारों से फिर से जुड़ने का यह अवसर प्रदान कर रहा है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल दिवस का विषय है ‘आपदा एवं संघर्ष से खतरे में धरोहर’। इसके तहत प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं, खतरों या संघर्षों से धरोहर स्थलों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है।

प्रवेश शुल्क माफ करने से एएसआई को उम्मीद है कि हमारी निर्मित विरासत के संरक्षण और प्रबंधन के महत्व के बारे में अधिक से अधिक जन सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा और इस बात पर जागरूकता बढ़ेगी कि नागरिक किस प्रकार हमारी विरासत को संरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

आखिरकार, हमारे संविधान में निर्धारित मौलिक कर्तव्यों के अनुसार, इन अमूल्य विरासत स्थलों की रक्षा करना और उन्हें बचाने में अपना योगदान देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.