Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में यमुना नदी की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में यमुना नदी की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यमुना की सफाई और कायाकल्प के लिए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें नदी की सफाई के लिए एजेंसी-वार कार्य योजना की समीक्षा भी की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सलाह दी कि नालियों का प्रवाह मापने के साथ-साथ सीवेज उपचार संयंत्रों की कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए सूक्ष्म स्तर पर वास्तविक आंकडे एकत्र करने के लिए सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाना चाहिए।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में दिल्ली समग्र जल प्रबंधन के लिए एक शहरी नदी प्रबंधन योजना तैयार करने और इसे सिटी मास्टर प्लान के साथ एकीकृत करने का भी निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छठ पूजा का त्यौहार मनाते समय दिल्ली के लोगों के अनुभव में सुधार होना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.