Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने अमेरिका में हिन्‍दू मंदिर में तोड़-फोड़ को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका में भारत विरोधी नारे लिखने सहित एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ पर चिंता व्यक्त की है उन्‍होंने कहा है कि भारत के बाहर चरमपंथियों और अलगाववादी ताकतों की गतिविधियों पर नियंत्रण किया जाना चाहिए। वे कल गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

आप जानते हैं कि हमें चिंता है वहां भारत के बाहर एक्‍स्‍ट्रीमिजम है अलगावादी, सपेट्रिजम है ऐसी को ताकतों को स्‍पेस नहीं मिलना चाहिए। जो हुआ है हमारे दूतावास में काउंसलेट ने वहां की सरकार और वहां की पुलिस से शिकायत की है और मैं समझता हूं इस पर इंक्‍वायरी जारी है।

सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंदिर को नुकसान पहुंचाने पर कड़ी निंदा की।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.