Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने विश्व भर के विदेश मंत्रालय के चौथे निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने नई दिल्‍ली में विश्व भर के विदेश मंत्रालय के चौथे निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया।

सोशल मीडिया की एक पोस्‍ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि उन्‍होंने समकालीन भौगोलिक राजनीति, अवसरों और नये युग की प्रौद्योगिकी से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि विश्व भर के विदेश मंत्रियों ने अर्थशास्त्र और राजनीति के वैश्वीकरण को लेकर भी बातचीत की।

डॉ जयशंकर ने प्रौद्योगिकी के जनतंत्रीकरण, पारदर्शिता और डेटा प्रवाह की सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तथा क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों को भी संबोधित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.