Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि तंजानिया प्रशिक्षण और क्षमता वर्धन में भारत का सबसे बडा अफ्रीकी साझेदार

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारतीय समुदाय के साथ दार-ए-सलाम की अपनी यात्रा के उद्देश्‍य को साझा करते हुए भारत और तंजानिया के सूचना प्रौद्योगिकी मिशन के महत्‍व का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि भारत-तंजानिया का सूचना प्रौद्योगिकी मिशन आज इस देश की कुछ अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण प्राथमिकताओं को संबोधित करता है।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि तंजानिया प्रशिक्षण और क्षमता वर्धन में भारत का सबसे बडा अफ्रीकी साझेदार है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दार-ए-सलाम में मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों सहित तंजानिया के शीर्ष नेतृत्‍व और वहां के विदेश मंत्री के साथ दसवें भारत-तंजानिया संयुक्‍त आयोग बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे। उन्‍होंने भारत संसदीय मित्रता समूह के सदस्‍यों के साथ मुलाकात की। डॉ. जयशंकर भारत-तंजानिया व्‍यवसाय बैठक का शुभारंभ करेंगे। डॉ. जयशंकर दार-ए-सलाम में स्‍वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर की चार दिवसीय आधिकारिक तंजानिया यात्रा कल समाप्‍त होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.