विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि बैंगलुरू में अमेरिका का नया वाणिज्य दूतावास भारत और अमेरिका के संबंधों को प्रगाढ़ करने और विस्तार के लिए आवश्यक है। आज बैंगलुरू में नये वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करते हुए डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों में खासतौर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष क्षेत्र, रक्षा, ड्रोन और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों में भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि बैंगलुरू में प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्र में उद्योगों की मजबूत उपस्थिति है और एचएएल जैसे संगठन हैं। इसलिए इस वाणिज्य दूतावास से बैंगलुरू सहित पूरे भारत को लाभ होगा।
इस अवसर पर भारत में अमरीकी राजदूत एरिक गारसेट्टी और कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार भी उपस्थित थे।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment