विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में नेपाली विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र सहित बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने खुशी जताई कि नेपाल भारत को करीब एक हजार मेगावाट बिजली निर्यात करेगा।
डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत की पड़ोसी फर्स्ट की नीति और लोगों के बीच अद्वितीय सांस्कृतिक जुड़ाव संबंधों को आगे बढ़ाता है। नेपाली विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा कल भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है। मंत्रालय ने कहा कि नेपाल भारत की पड़ोसी फर्स्ट की नीति में एक प्राथमिक साझेदार है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment