विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इंडोनेशिया और थाईलैन्ड की यात्रा के पहले चरण में आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। डॉ. जयशंकर ने आज आसियान महासचिव डॉ. काओ किम होर्न के साथ बैठक की। उन्होंने भारत-आसियान की व्यापक कूटनीतिक भागीदारी के विकास पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने वित्त, साइबर और समुद्री क्षेत्रों में भारत-आसियान संवाद का सुझाव दिया। उन्होंने ऊर्जा, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में चल रहे कार्यों पर भी बातचीत की। डॉ. जयशंकर और डॉ. होर्न भारत-आसियान ट्रैक 2 का विस्तार करने पर सहमत हुए। विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे आसियान संबंधों ने हिन्द प्रशान्त विजन का मार्ग प्रशस्त किया है।
डॉ. जयशंकर ने आज वियतनाम के विदेश मंत्री बुई थान सोन के साथ भी बैठक की। उन्होंने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, हवाई सम्पर्क और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा की। दोनों ने समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। डॉ. जयशंकर ने मलेशिया के विदेश मंत्री डॉ. जाम्ब्री अबदुल कादिर से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की और आसियान से जुड़े मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। डॉ. जयशंकर ने कहा, वह भारत में डॉ. कादिर के स्वागत के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय बैठक की। डॉ. जयशंकर ने लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री सेलुमक्से कोमासिथ से भी मुलाकात की। उन्होंने आपसी महत्व के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों तथा बहुपक्षीय सहयोग की भी समीक्षा की। कल, डॉ. जयशंकर आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच में विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment