Categories: News-Headlines

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने का अनुरोध किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में वर्षा और हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर 207 दशमलव सात-एक मीटर पर पहुंच गया है। उन्‍होंने कहा कि यह अब तक का सबसे अधिक जल स्तर है। आज संवाददातओं से बातचीत में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है। मुख्‍यमंत्री ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने का अनुरोध किया। उन्‍होंने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

7 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.