विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुयाना में कल शाम भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुयाना के उपराष्ट्रपति भरत जगदेव और स्पीकर मंजूर नादिर के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने भारत-गुयाना मैत्री वृक्ष भी लगाया और जॉर्जटाउन में महात्मा गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्री जयशंकर चार मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर हैं। पनामा में आज डॉ. जयशंकर वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री जयशंकर कल कोलंबिया पहुंचेंगे जहां वे सरकार, व्यापार और समाज के कई शीर्ष प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली कोलंबिया यात्रा होगी।
चार देशों की यात्रा के अंतिम चरण में विदेश मंत्री इस महीने की 27 से 29 तारीख तक डोमिनिकन गणराज्य की यात्रा करेंगे। 1999 में दोनो देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। विदेश मंत्री जयशंकर की यह यात्रा 2022 में सैंटो डोमिंगो में भारतीय प्रवासी दूतावास की स्थापना के बाद हो रही है। डॉ. जयशंकर डोमिनिकन गणराज्य के विदेश मंत्री रॉबर्टो अल्वारेज़ के साथ भी विचार-विमर्श करेंगे। दोनों नेता औपचारिक रूप से भारतीय प्रवासी मिशन का उद्घाटन करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment