विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं। वे भारत-यू ए ई संयुक्त आयोग की 14वीं बैठक की सहअध्यक्षता करेंगे। वे यू ए ई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान के साथ भारत-संयुक्त अरब अमीरात विशेष संवाद में भी हिस्सा लेंगे।
तीन दिन की यात्रा के दौरान डॉक्टर जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात के अन्य नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार ये बैठकें भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापक कार्यनीतिक भागीदारी के समूचे परिदृश्य की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेंगी। मंत्रालय ने बताया है कि दोनों देशों के बीच नियमित रूप से उच्चस्तरीय वार्तालाप होता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष जून में अबू धाबी का दौरा किया था और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से भेंट की थी। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच इस वर्ष फरवरी में वर्चुअल बैठक हुई थी, जिसमें भारत-यू ए ई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। दोनों नेताओं ने इस वर्ष जुलाई में आई टू यू टू सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात व्यापार, अक्षय उर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित विविध क्षेत्रों में अपनी भागीदारी को आगे बढाने के प्रति वचनबद्ध हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment