Categories: News-Headlines

वित्‍त मंत्रालय ने चार राज्‍यों में ग्रामीण स्‍थानीय निकायों को अनुदान प्रदान करने के लिए 4,189 करोड रुपये जारी किए

वित्‍त मंत्रालय ने चार राज्‍यों में ग्रामीण स्‍थानीय निकायों को अनुदान प्रदान करने के लिए चार हजार एक सौ 89 करोड रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि में से दो हजार दो सौ 39 करोड रुपये से अधिक उत्‍तर प्रदेश, सात सौ आठ करोड रुपये से अधिक गुजरात, छह सौ 28 करोड रुपये से अधिक कर्नाटक, पांच सौ 69 करोड रुपये से अधिक आंध्र प्रदेश और 44 करोड रुपये से अधिक त्रिपुरा के स्‍थानीय निकायों को दिए जाएंगे। स्‍थानीय निकायों को यह राशि केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत स्‍वच्‍छता और पेयजल के लिए केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार द्वारा आवंटित निधि से अतिरिक्‍त रूप में दी जाती है।

मंत्रालय ने बताया कि 15वें वित्‍त आयोग ने पेयजल और स्‍वच्‍छता विभाग की सिफारिश पर स्थानीय निकायों को बुनियादी अनुदान जारी करने की मंजूरी दी थी। यह राशि स्‍वच्‍छता और खुले में शौचमुक्‍त की स्थिति बनाए रखने तथा पेय जलापूर्ति, वर्षा जल संरक्षण और पानी की रिसाइक्लिंग जैसे कार्यों के लिए खर्च की जाती है। मंत्रालय ने बताया है कि 2022-23 में अभी तक 15 हजार सात सौ पांच करोड रुपये से अधिक कुल अनुदान ग्रामीण स्‍थानीय निकायों को जारी किया जा चुका है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

24 minutes ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.