Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री एस जयशंकर की कजाकिस्‍तान के विदेश मंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बातचीत हुई

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि किर्गिज गणराज्य के विदेश मंत्री रुसलान कजाकबायेव के साथ उनकी सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बातचीत हुई है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्ष उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक परियोजनाओं को निष्पादित करने पर सहमत हुए। दोनों नेताओं ने भारतीय छात्रों की शीघ्र यात्रा अनुमति दिए जाने और उदार वीजा व्यवस्था की आवश्यकता पर चर्चा की। 

विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर भी चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि भारत और किर्गिज गणराज्य का अफगानिस्तान में विकास के प्रति एकसमान दृष्टिकोण है।

विदेश मंत्री किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। इस यात्रा के दौरान कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। वे कजाकिस्‍तान में नूर-सुल्तान में एशिया में बातचीत और विश्वास बहाली के सम्मेलन की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।

विदेश मंत्री मंगलवार और बुधवार को आर्मेनिया जाएंगे। भारत के किसी विदेश मंत्री का स्वतंत्र आर्मेनिया का यह पहला दौरा होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.