अमेरिका और तालिबान प्रतिनिधियों के कतर के दोहा में वार्ता सम्पन्न हो गयी है। अगस्त में अफगानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बाद यह पहली बैठक थी। वार्ता, आतंकी गुटों को लेकर चिंता, अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने और मानवीय सहायता पर केंद्रित रही। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वार्ता स्पष्ट और पेशेवर थी और तालिबान को उसके काम के आधार पर आंका जाएगा।
अमेरिका ने कहा है कि वार्ता का मतलब तालिबान को मान्यता देना नहीं है। तालिबान ने कल रात जारी एक वक्तव्य में दावा किया है कि अमेरिका अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के लिए सहमत हो गया है। अमेरिका ने इस दावे की औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि दोनों पक्षों ने अफगान लोगों को मजबूत मानवीय सहायता के प्रावधान पर चर्चा की। तालिबान ने खुरासान प्रांत-आईएस-केपी में इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों से निपटने में अमरीकी सहयोग से इनकार किया है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment