Categories: News-Headlines

विदेशमंत्री एस जयशंकर न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया की एक सप्‍ताह की यात्रा पर ऑकलैंड पहुंचे

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की एक सप्ताह की यात्रा पर आज न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंच गए हैं। डॉक्टर जयशंकर की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा है। विदेश मंत्री ने आज न्यूजीलैंड की संसद सदस्य प्रियंका राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने न्यूजीलैंड की प्रमुख हस्तियों के साथ एक संवाद सत्र में भी भाग लिया। डॉक्टर जयशंकर ने ट्वीट संदेश में कहा कि वे भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विदेश मंत्री कल न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें भारतीय समुदाय डॉक्टर जयशंकर को असाधारण उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित करेगा। दोनों नेता न्यूजीलैंड में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए इंडिया@75 डाक टिकट जारी करेंगे। डॉक्टर जयशंकर ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर एक अन्य पुस्तक ‘हार्टफेल्ट-द लिगेसी ऑफ फेथ’ का भी विमोचन किया जाएगा। इसमें सिख समुदाय के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष संबंध को प्रदर्शित किया गया है। डॉक्टर जयशंकर न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानाया महुता के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वेलिंगटन में डॉक्टर जयशंकर भारतीय उच्चायोग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा और सिडनी जाएंगे। विदेश मंत्री की इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी यात्रा है। डॉक्टर जयशंकर आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ विदेश मंत्रियों की 13वीं बैठक में शामिल होंगे। डॉक्टर जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से भी मिलेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.