वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत डिजिटल क्षेत्र में वैश्विक मानदंड स्थापित कर रहा है। वांशिगटन में जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में तकनीक, वित्त और शासन: व्यापक प्रभाव विषय पर आयोजन में वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 में सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था का डिजिटीकरण शुरू करने के बाद शुरूआत में लोगों में जो आशंकाएं थी उसे डिजिटल तकनीक की मदद से दूर कर दिया गया। मोदी सरकार के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में तकनीक के उपयोग से सुशासन का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है।
वित्तमंत्री ने कहा कि भारत को विश्वास है कि वह भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना करने में सक्षम है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया के सभी देश भारत की उपलब्धियों को मान रहे हैं जो इस बात का निर्विवाद प्रमाण है कि भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में हर तरह से मजबूत होगी। पिछले दो वर्षों के घटनाक्रम के बाद आए विश्वास के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन कर रही है और संभावित वैश्विक मंदी में भी भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़त जारी रहेगी।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment