Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया

लखनऊ: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है। इस अवसर पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

इस अवसर पर निर्मला सीतारामन ने कहा कि केन्‍द्र सरकार महिलाओं के शक्तिकरण के लिए बहुत कुछ कर रही है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को बढ़ावा दिया है। निर्मला सीतारामन ने बताया कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे तब उन्‍होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कल्‍याण कार्यक्रम शुरू किए। वित्‍त मंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार की योजनाओं-जनधन योजना, उज्‍ज्‍वला योजना, मुद्रा तथा पोषण योजना से महिलाओं को बहुत लाभ हुआ है। उन्‍होंने कहा कि अब महिलायें सैन्‍य बलों में कमीशन्‍ड आफिसर भी बन रही हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति देश की आधी आबादी-महिलाओं की सुरक्षा और सम्‍मान का अभियान है। उन्‍होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्‍य सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.