वर्ष 2023 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को प्रदान किया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज इसकी घोषणा की। आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार को स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। क्लाउडिया गोल्डिन को यह पुरस्कार “महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए” दिया जाएगा।
अब तक सिर्फ दो महिलाओं, एलिनोर ओस्ट्रोम और एस्थर डफ्लो को आर्थिक विज्ञान में असाधारण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गोल्डिन यह सम्मान पाने वाली तीसरी महिला होंगी।
नोबेल पुरस्कारों की दो अक्टूबर को शुरू हुई घोषणा, आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा के साथ समाप्त हुई। पिछले सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिये जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment