Categories: News-Headlines

रॉयल नेवी ऑफ ओमान (CRNO) के कमांडर की भारत यात्रा (13 – 17 फरवरी)

रॉयल नेवी ऑफ ओमान के कमांडर (सीआरएनओ) रियर एडमिरल सैफ बिन नासिर बिन मोहसिन अल राहबी भारत की सद्भावना यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और भारत के साथ रक्षा सहयोग की नई संभावनाओं को तलाशना है।

सीआरएनओ ने आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी इस यात्रा की शुरुआत की। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने साउथ ब्लॉक के भव्य लॉन में उनका स्वागत किया और सीआरएनओ को 50 सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दोनों नौसेना प्रमुखों ने नौसेनाओं के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाने की संभावना तलाशने के लिए चर्चा की।

सीआरएनओ मुंबई में भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान का भी दौरा करेंगे, जहां वे पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के साथ वार्ता करेंगे। इसके अलावा सीआरएनओ मुंबई स्थित नौसेना के डॉकयार्ड में आईएन पोतों का दौरा भी करेंगे।

मौजूदा सीआरएनओ की पहली भारत यात्रा, भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच बढ़ते सहयोग को दिखाता है। इसमें परिचालन संबंधी बातचीत, प्रशिक्षण और विषय के विशेषज्ञों का आदान-प्रदान शामिल हैं। दोनों नौसेनाएं 1993 से दो साल में एक बार होने वाले समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ में हिस्सा ले रही हैं। यह अभ्यास आखिरी बार 2020 में गोवा में आयोजित किया गया था और इसका अगला संस्करण इस साल के अंत में निर्धारित किया गया है। वहीं, इससे पहले आईएनएस सुदर्शिनी ने दिसंबर, 2021 में मस्कट का दौरा किया था और प्रशिक्षुओं को समुद्री अनुभव देने के लिए आरएनओ (रॉयल नेवी ऑफ ओमान) की समुद्री यात्रा में शामिल हुआ था।

Leave a Comment

Recent Posts

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

7 minutes ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

7 minutes ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

7 minutes ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

2 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

2 hours ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.