Categories: News-Headlines

रेलवे ने अप्रैल 2023 में 126.46 मीट्रिक टन की मासिक माल ढुलाई दर्ज की, माल ढुलाई राजस्‍व 7 प्रतिशत बढ़कर 13,893 करोड़ रूपये हुआ

भारतीय रेल ने अप्रैल 2023 में 126.46 मीट्रिक टन की मासिक माल ढुलाई दर्ज की है। अप्रैल महीने में वृद्धिशील लोडिंग अप्रैल 2022 की तुलना में 4.25 मीट्रिक टन रही, यानी इसमें 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल में माल ढुलाई राजस्‍व 7 प्रतिशत बढ़कर 13,893 करोड़ रूपये हो गया, जबकि यह 2022 में 13,011 करोड़ रूपये था।

भारतीय रेल ने अप्रैल 2023 में 62.39 मीट्रिक टन कोयले की लोडिंग की। अप्रैल 2022 में कोयले की लोडिंग 58.35 मीट्रिक टन थी। भारतीय रेल ने 14.49 मीट्रिक टन लौह अयस्‍क की लोडिंग की, सीमेंट की लोडिंग 12.60 मीट्रिक टन, शेष अन्‍य वस्‍तुओं 9.03 मीट्रिक टन, 6.74 मीट्रिक टन कंटेनर्स, 5.64 मीट्रिक टन इस्‍पात, 5.11 मीट्रिक टन खाद्यान्‍न, 4.05 मीट्रिक टन खनिज तेल और 3.90 मीट्रिक टन उर्वरकों की लोडिंग की।

भारतीय रेल ने ‘’हंग्री फॉर कार्गो’’ मंत्र का पालन करते हुए व्‍यापार करने में सहजता के साथ-साथ स्‍पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इस प्रयास के फलस्‍वरूप पारंपरिक तथा गैर-पारंपरिक सामग्रियों में रेलवे में नए यातायात आ रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.