कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान आज शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा। सभी राजनैतिक दलों के नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अंतिम प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र शिगांव में रोड शो किया। बसवराज बोम्मई इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं और लगातार चौथी बार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे तथा राजीव चंद्रशेखर के साथ बेंगलुरु में पत्रकारों को संबोधित किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कलबुर्गी क्षेत्र स्थित अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार में लगे हुए हैं। वह कलबुर्गी दक्षिण और बेल्लारी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं कर रहे हैं।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने आज बेंगलुरु के विजयनगर में चुनाव अभियान में भाग लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा में प्रचार कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन बस में यात्रा की और कॉलेज जाने वाली लड़कियों तथा कामकाजी महिलाओं से बातचीत की।
जाने-माने फिल्म अभिनेता शिवराज कुमार ने बेंगलुरु में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश गुंडुराव के लिए प्रचार किया।
जनता दल सेक्यूलर पार्टी प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मालवल्ली, होलेनरसीपुरा, हासन और रामनगर में जनसभाएं कर रहे हैं। उनके पुत्र एचडी कुमारस्वामी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र चेन्नापटना में हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी बेंगलुरु में रोड शो किया।
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल अपना अभियान समाप्त करने से पहले छह रोड शो किए और 18 जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कुल मिलाकर 80 रैलियां की हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment