कोविड चुनौतियों के बावजूद रेलवे ने अगस्त 2021 महीने के दौरान लदान और आय के मामले में माल ढुलाई के आंकड़ों में उच्च गति बनाए रखी है। अगस्त 2021 के दौरान भारतीय रेलवे की माल ढुलाई 110.55 मिलियन टन थी जो अगस्त 2020 (94.59 मिलियन टन) की तुलना में 16.87 प्रतिशत अधिक है। एक ही अवधि में भारतीय रेलवे ने अगस्त 2021 के दौरान माल ढुलाई से 10,866.20 करोड़ रुपये कमाए जो अगस्त 2020 (9,043.44 करोड़ रुपये) की तुलना में 20.16 प्रतिशत अधिक है।
अगस्त 2021 महीने में ढुलाई के दौरान भेजी गई महत्वपूर्ण वस्तुओं में 47.94 मिलियन टन कोयला, 13.53 मिलियन टन लौह अयस्क, 5.77 मिलियन टन कच्चा लोहा और तैयार स्टील, 6.88 मिलियन टन खाद्यान्न, 4.16 मिलियन टन उर्वरक, 3.60 मिलियन टन खनिज तेल, 6.3 मिलियन टन सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) और 4.51 मिलियन टन क्लिंकर शामिल हैं।
रेलवे माल ढुलाई को बहुत आकर्षक बनाने के लिए भारतीय रेलवे में कई तरह की रियायतें/छूट भी दी जा रही हैं। मौजूदा नेटवर्क में मालगाड़ियों की गति बढ़ा दी गई है। मालगाड़ियों की गति में सुधार से सभी हितधारकों के लिए लागत की बचत हो रही है। पिछले 19 महीनों के दौरान मालगाड़ियों की गति दोगुनी हो गई है।
भारतीय रेलवे द्वारा कोविड-19 स्थिति का उपयोग चौतरफा दक्षता और प्रदर्शन में सुधार के अवसर के रूप में किया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment