रूस के निर्वाचन आयोग ने मौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक उम्मीदवार के रूप में पंजीकृत किया है। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने कल श्री पुतिन का औपचारिक पंजीकरण किया। यह पंजीकरण तीन लाख से अधिक मतदाताओं के हस्ताक्षर वाले उनके अभियान के बाद किया गया। दिसम्बर महीने में एक और कार्यकाल के प्रति इच्छा व्यक्त करने के बाद श्री पुतिन ने हस्ताक्षर संग्रह अभियान चलाया।
आयोग ने अब तक तीन और राष्ट्रपति उम्मीदवारों का पंजीकरण किया है। इस पंजीकरण में रूसी कम्यूनिस्ट पार्टी संघ के निकोलाय खारितोनोव और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रसिया के लेओनिड स्लत्स्की के नाम शामिल हैं। अगर श्री पुतिन चुनाव में विजयी होते हैं, तो राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पांचवा कार्यकाल होगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment