एक अंतरिक्ष यात्री और रूस के दो फिल्म निर्माताओं को लेकर आ रहा सोयुज अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के साढ़े तीन घंटे बाद पृथ्वी पर उतरा। यह कैप्सूल पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बजकर 35 मिनट पर कजाखस्तान में उतरा। अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले तीनों लोग लाल और सफेद धारियों वाले पैराशूट की मदद से उतरे। पैराशूट से बाहर निकलने के बाद तीनों को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस रॉकेट में ओलेग नोवित्स्की, यूलिया पेरेसिल्ड और क्लिम शिपेंको सवार थे।
अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देश शिपेंको ‘‘चैलेंज’’ नाम की फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्टूबर को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे थे और 12 दिन तक वहां रहे। इस फिल्म में सर्जन का किरदार निभा रही पेरेसिल्ड को एक क्रू सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष केंद्र जाना पड़ता है जिसे अंतरिक्ष की कक्षा में ही तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता होती है।
अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने से अधिक का समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment