राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑन लाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र में कहा है कि पर्यावरण विभाग ने तुरंत प्रभाव से सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश के बाद यह निर्देश दिया गया है। निदेशालय ने कहा कि पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से अध्यापन कार्य और दसवीं तथा बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाएं संचालित की जाएंगी।
बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 13 नवम्बर को सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की थी।
कोविड महामारी के कारण स्कूल लगभग 19 महीने तक बंद रहने के बाद पहली नवम्बर को ही खुले थे। दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 316 दर्ज किया गया।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment